x

जानिए इस साल कब से शुरू हो रहा है सावन का महीना | Sawan 2024 Start Date

By Tanishka / About :-2 years ago

हम सब जानते है की सावन का महीना भगवान शिव जी के भक्तो का बड़ा पावन महीना आता है। यह महीना पूरी तरह से भगवान् शिव जी के लिये समर्पित होता है क्योकि इस माह को भोलेनाथ का प्रिय माह कहा जाता है। सावन माह में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा आराधना की जाती है।

सावन का महीना इस साल आखिर कब से शुरू होगा? | Sawan 2024 Start Date

सावन का महीना हिन्दू नववर्ष कैलेंडर के अनुसार पांचवा महीना होता है। सावन के महीने का इन्तजार शिव भक्तो को पुरे साल रहता है। वर्ष 2024 में इस बार सावन के 5 सोमवार पड़ रहे है। इस वर्ष (2024) सावन के महीने की शुरुवात 22 जुलाई से हो रही है। हर साल श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि से सावन के शुभ महीने की शुरुआत होती है.आषाढ़ माह की पूर्णिमा के अगले दिन श्रावण माह शुरू हो जाता है। इस साल श्रावन माह की शुरुआत 22 जुलाई से होगी। इस बार सावन के महीने की शुरुआत शिव जी के प्रिय दिन (सोमवार) से हो रही है.

शुभ मुहूर्त | Sawan 2024 Start Date

हिन्दू कैलेंडर के अनुसार सावन के महीने की शुरुआत हर साल श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि से (22 जुलाई 2024) होगी। यह तिथि 21 जुलाई को दोपहर 3 बजकर 47 मिनट से शुरू होकर अगले दिन 22 जुलाई को दोपहर 1 बजकर 11 मिनट तक रहेगी। स्पष्ट रूप से कहा जाये तो 22 जुलाई 2024 के दिन सावन का पावन महिना शुरू हो जायेगा।

सावन सोमवार की महत्वपूर्ण तिथि:

  • प्रथम सोमवार -   22 जुलाई, 2024
  • द्वितीय सोमवार - 29 जुलाई, 2024
  • तृतीय सोमवार -   05 अगस्त, 2024
  • चतुर्थ सोमवार -   12 अगस्त, 2024
  • पंचम सोमवार -   19 अगस्त, 2024

सावन के सोमवार का महत्व | Sawan 2024 Start Date

हिंदू धर्म में सावन के महीने का विशेष महत्व होता है। पौराणिक मान्यता है की आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवशयनी एकादशी पड़ती है। इस दिन सभी देवी देवता योगनिन्द्रा में चले जाते है और पुरे संसार की डोर भगवान शिव के हाथो में दे देते है। इसलिए सावन के महीने में भगवान शिव की पूजा की जाती है। हिंदू धर्म में सावन (Sawan) के सोमवार व्रत (Somwar Vrat) रखने की बहुत महिमा है। इस माह में स्त्री और पुरुष दोनों ही व्रत करते है सावन के व्रत रखने से मन को शांति मिलती है और मनोकामना भी पूर्ण होती है। यह व्रत घर में सुख शांति लाता है।  
यदि आपको अपनी मनोकामना पूर्ण करनी है तो आप भी सावन का व्रत रखिये और इससे आपको शांति व सुख की प्राप्ति होगी।

जानिए इस साल कब से शुरू हो रहा है सावन का महीना | Sawan 2024 Start Date