x

भारत की पहली महिला रेसलर सोनिका कालीरमन | Sonika Kaliraman

By N.j / About :-8 years ago

भारत की महिला पहलवान सोनिका कालीरमन के जीवन से जुडी घटनाएं, कर्णम मल्लेश्वरी और मोहम्मद अली के जीवन से हुई प्रेरित | Sonika Kaliraman In Hindi

  • नाम - सोनिका कालीरमन
  • जन्म तारीख - 1 फरवरी 1979 (39 साल की आयु)
  • जन्म स्थान - चंडीगढ़
  • पिता का नाम - चंदगी राम
  • पति का नाम - सिद्धार्थ मालिक
  • परिवार के सदस्यों के नाम - दीपिका कालीरामन (बहन ) जगदीश (भाई)
  • व्यवसाय - खेल महिला (पहलवान)

दोस्तों आज हम बात करने वाले है भारत की पहली महिला रेसलर सोनिका कालीरमन के बारे में दोस्तों आज हम जानेंगे की सोनिका कालीरमन को इस दौरान किन- किन मुसीबतो का सामना करना पड़ा और उन्होंने किन उपलब्धियों को हासिल किया। तो चलिए दोस्तों अब इसकी शुरुआत करते है-

सोनिका कालीरमन का परिवार और शुरुआती जीवन |  Early life of Sonika Kaliraman

सोनिका कालीरमन का जन्म चंडीगढ़ में हुआ था। सोनिका के पिता चंदगी राम भी भारत के एक प्रसिद्ध पहलवान थे साथ ही सोनिका के पिता भारतीय सेना की जाट "रेजिमेंट में नौकरी" करते थे। सोनिका जब छोटी थी तब से ही पिता चंदगी राम ने सोनिका को पहलवानी क्षेत्र में उतारने का फैसला किया सोनिका के एक भाई और एक बहन है दीपिका के भाई जगदीश भी पहलवानी करते है।

पिता ने सिखाये पहलवानी के गुण | Sonika kalirman Training

भारत में कुस्ती सिर्फ पुरुषों के बिच लोकप्रिय है। इस बात को ना सोचते हुए सोनिका के पिता ने सोनिका को पहलवान बनाने की ठान ली। और सोनिका को अपने ही ट्रेनिंग सेंटर पर पहलवानी सिखाना शुरू कर दिया। पिता के पहलवान होने का फायदा सोनिका को मिला और पिता के ट्रेनिंग सेंटर से ही सोनिका ने पहलवानी के गुर सीखे।

कर्णम मल्लेश्वरी और मोहम्मद अली के जीवन से हुई प्रेरित | Karnam Malleswari And Mohammad Ali

सोनिका की पहलवानी में रूचि बढ़ाने के लिए पिता चंदगी राम और उनकी दूसरी बेटी दीपिका ने सोनिका को ट्रेनिंग के दौरान भारत के महान पहलवान मोहम्मद अली और भारत की ओर से पहली महिला ओलंपिक पदक जितने वाली कर्णम मल्लेश्वरी के जीवन संघर्ष के बारे में सोनिका को बताते थे कर्णम मल्लेश्वरी  ने 2000 में ओलंपिक  वेटलिफ्टिंग में  भारत के लिए कांस्य पदक जीता था।

पहलवानी में सोनिका कालीरमन का करियर | Sonika kalirman Career In HIndi

सोनिका कालीरमन भारत की पहली महिला पहलवान है जिन्होंने "एशियन गेम्स"  में हिस्सा लिया था। सोनिका ने  दोहा एशियन गेम्स में भी भाग लिया था।  सोनिका दोहा एशियन गेम्स में कोई भी पदक नहीं जीत पाई। लेकिन एशियन खेल में भारत की गीतिका जाखड़ ने देश के लिए रजत पदक जीता था। लेकिन सोनिका ने निराश ना हो कर 2008 में होने वाले बीजिंग ओलंपिक की तैयारी करना शुरू कर दिया। लेकिन कोच के साथ अनबन होने के चलते सोनिका ने बीजिंग ओलंपिक हिस्सा नहीं लिया।

2009 में रचा ली शादी | Sonika Kaliraman Husband

सोनिका ने साल 2009 में अमेरिका में मार्शल आर्ट्स पूर्व चैंपियन रह चुके सिद्धार्थ मालिक से विवाह कर लिया 

Big- Boss-5 में लिया हिस्सा |  Big- Boss-5 Sonika Kaliraman

सोनिका कालीरमन ने सलमान खान के शो बिग बॉस -5  में हिस्सा लिया था। सोनिका फ़िलहाल युवा लड़कियों को पहलवानी के क्षेत्र में आने के लिए प्रेरित कर रही है। 

भारत की पहली महिला रेसलर सोनिका कालीरमन | Sonika Kaliraman