x

टेलीफोन के आविष्कार के पीछे ग्राहम बेल से जुड़ी ये रोचक कहानी | Telephone Inventions History

By N.j / About :-2 years ago

दोस्तों ये बात पूरी दुनिया जानती है की दुनिया को टेलीफोन की देन ग्राहम बेल है लेकिन दोस्तों टेलीफोन का आविष्कार कैसे हुआ और इसके पीछे क्या राज है उन बातों से आप अब तक अनजान है दोस्तों आज हम उसी दिलचस्प कहानी से आपको अवगत करने वाले है जिस वजह से आज आप अपने किसी भी मिलने वाले से चंद सेकंड में बात कर लेते हो इस आविष्कार ने लोगो के बीच मिलों की दूरियां खत्म कर दिया तो चलिए दोस्तों जानते है पूरी कहानी क्या है

टेलीफोन के आविष्कारक ग्राहम बेल का पूरा नाम एलेग्जेंडर ग्रैहम बेल था ग्राहम बेल का जन्म 3 मार्च 1847, एडिनबर्ग अमेरिका में हुआ था ग्राहम बेल अपना ज्यादातर समय किसी ने किसी खोज में बिताया करते थे और जब उनके हाथों टेलीफोन का आविष्कार हुआ तब उनके इस कारनामें ने पूरी दुनिया को चौंका दिया था

ग्राहम बेल का बचपन काफी मुश्किलों में बिता ग्राहम बेल के पिता और उनके दादा मंच भाषण से जुड़े कार्य करते थे ग्राहम बेल के पिता और माता बहरे थे घर में बचपन से इतनी बड़ी समस्या से गुजरने वाले ग्राहम बेल जब भी अपने माता -पिता की ये अवस्था देखते तब वो काफी निराश हो जाते थे

तब ग्राहम बेल ने एक विचार बनाया की वो एक ऐसा आविष्कार करेंगे जिससे उनके माता-पिता को सुनाई दे सकें और उनके इस विचार को सफलता भी मिली 2 जून 1875 को उनकी मेहनत लाई और उन्होंने टेलीफोन का आविष्कार कर दिया ये उनके जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि थी इसी सफलता के चलते साल 1876 को ग्राहम बेल को यूनाइटेड स्टेट्स के पेटेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया

आज भले ही पूरी दुनिया ग्राहम बेल को उनके आविष्कार के लिए याद करते है लेकिन इस आविष्कार के लिए उन्होंने एक बड़ा बलिदान दिया है आज उन्हीं के आविष्कार का नतीजा है की दुनिया में हम किसी भी कोने में बैठे अपने परिचित से चंद क्षणों में बात कर सकते है

दोस्तों चाहें बदलते समय के साथ इस आविष्कार की जगह कोई दूसरा यंत्र ले लेकिन ग्राहम बेल के इस आविष्कार को दुनिया कभी नहीं भूल सकती

टेलीफोन के आविष्कार के पीछे ग्राहम बेल से जुड़ी ये रोचक कहानी | Telephone Inventions History