Advertisement :
ये हैं सबसे डरावनी फिल्में जिन्हें अकेले देखने का जोखिम कभी न लें

Advertisement :
‘दंगल’ और ‘बाहुबली’ ने कई रिकॉर्ड्स बनाए और कई रिकॉर्ड्स तोड़े। लेकिन हॉरर हॉलीवुड फिल्म ‘इट’ इन दोनों को ही टक्कर देती नजर आ रही है। अब तक 'दंगल' ने 2,000 करोड़ रुपए जबकि 'बाहुबली' ने 1,700 करोड़ रुपए की कमाई की थी। वहीं 8 सितंबर को रिलीज हुई 'इट' ने महज 3 दिन में वर्ल्डवाइड करीब 791 करोड़ रू. और एक वीक 971 करोड़ की कमाई कर ली है।
राइटर स्टीफन किंग के 'हॉरर नॉवेल' पर बेस्ड इस फिल्म का बजट करीब 224 करोड़ रुपए है। फिल्म अबतक बजट से कई गुना ज्यादा कमाई कर चुकी है एंडी मुशिएती के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म की रफ्तार देखकर ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये आने वाले दिनों में न सिर्फ कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़गी बल्कि कई नामी अवॉर्ड भी अपने नाम करेगी। वैसे आपको जानकर हैरानी होगी कि विश्व में बनने वाली सभी फिल्मों में 20% हॉरर फिल्में होती हैं। इन्हें देखने वाले लोगों का तो बड़ा बाजार तो होता है लेकिन क्रिटिक्स इन्हें पसंद नहीं करते हैं। ऐसे में इस पैकेज से हम आपको बता रहे हैं 9 और हॉरर फिल्मों के बारे में जो नामी अवॉर्ड जीतकर क्रिटिक्स को शांत कर चुकी हैं।
1974 में आई 'दि एक्जॉरसिस्ट' पहली फिल्म है जो ऑस्कर में शामिल हुई थी फिल्म की स्टोरी में एक लड़की पर पड़े प्रेत के साए से कैसे एक पादरी लड़ता है उसे बेहद डरावने तरीके से दिखाया गया है। इसी फिल्म की कहानी पर राम गोपाल वर्मा ने अपनी फिल्म भूत का निर्माण किया था
ये हैं सबसे डरावनी फिल्में जिन्हें अकेले देखने का जोखिम कभी न लें




