x

वो 10 महिलाएं जिन्होंने देश का सर गर्व से ऊंचा किया । Top 10 Women Proud India In Hindi

By N.j / About :-2 years ago

देश का मान-सम्मान बढ़े व देश का नाम हर क्षेत्र में अव्वल हो इसके लिए जितना सफल योगदान पुरुषो का है उतना ही महिलाओं का भी है। महिलाओं ने भी अपनी भुमिका निभाते हुए देश के लिए कई महत्वपूर्ण भुमिकाएं निभाई। समाज का एक दौर था जब महिलाओं का जीवन केवल चूल्हा-चोका तक ही सीमित रखा जाता था। लेकिन समाज में फैली इस सोच का खत्म कर महिलाएं आज देश के विकास सम्मान और इसे प्रगतिशील बनाने में पुरुषों के बराबर कन्धा से कन्धा मिला कर हर क्षेत्र में आगे बढ रही है।

दोस्तो आज महिलाओं के इसी योगदान की चर्चा करते हुए आज हम भारत देश की उन नारी शक्तियों की बात करने वाले है। जिन्होंने अपने कार्यों देश का सर गर्व से ऊंचा कर दिया।

1. मदर टेरेसा

मदर टेरेसा को हम सबसे बड़ी समाज सेविका कहे तो गलत नही होगा। अपना सम्पुर्ण जीवन गरीब, असहाय लोगो की मदद में जीने वाली समाज सेविका मदर टेरेसा को समाज में इस कार्य के लिए नोबेल पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया था। मदर टेरेसा का जन्म 26 अगस्त 1910 को स्कॉप्जे में हुआ था। महज 12 साल की उम्र में ही उन्होंने अपना जीवन गरीब, असहाय लोगो की सेवा में जीने की ठान ली थी। साल 1929 में भारत आने के बाद उन्होंने कई बड़े समाज सेवी कार्य किये।

2. रीता फारिया पॉवेल

रीता फारिया एशिया की वो प्रथम महिला थी जिन्हें साल 1966 में मिस-वर्ल्ड का खिताब दिया गया। भारत देश के लिए गर्व बात यह थी की रीता फारिया ने दुनिया में भारत का नाम तब रोशन किया जब उस  दौर में महिलाओं को इतनी छुट नही दी जाती थी। रीता फारिया का जन्म मुंबई में हुआ था। वो एक मॉडल होने के साथ एक डॉक्टर भी थी। समाज की सोच से परे आगे बढ़ते हुए फारिया ने अपना मुकाम हासिल किया।

3. किरण बेदी

किरण बेदी वो महिला है जिन्होंने देश की प्रथम महिला आईपीएस बनने का सपना पूरा किया। साल 1972 में वो देश पहली महिला आईपीएस ऑफिसर बनी। किरण बेदी का जन्म 9 जून 1949 को मुंबई में हुआ था। किरण बेदी देश की उन महिलाओं के लिए प्रेरणा बनी जो देश की सेवा के लिए कुछ करना चाहती है। आज वो समाजसेवा कार्यों से जुड़ी हुई है।

4. सरोजिनी नायडू

भारत देश के आजादी में देश के बड़े नेताओं के साथ रहकर देश की आजादी में अहम भुमिका निभाने वाली सरोजिनी नायडू का जन्म 13 फरवरी 1879 को हेदराबाद में हुआ था। सरोजिनी नायडू भारत देश की वो प्रथम महिला थी

5. कल्पना चावला

कल्पना चावला का जन्म हरियाणा के करनाल में 17 मार्च 1962 को हुआ था। कल्पना चावला के पिता की इच्छा थी की वो एक डॉक्टर बने। मगर कल्पना चावला की मंजिल कुछ और ही थी। साल 1982 में उन्होंने पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज से अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूर्ण की। अपनी शिक्षा के लिए कल्पना अमेरिका भी गई। कल्पना चावला भारत व अमेरिका देश की प्रथम महिला बनी जिन्होंने अतंरिक्ष की उड़ान भरी। 

6. इंदिरा गांधी

भारतीय राजनीति का एक बड़ा नाम नाम इंदिरा गांधी जो भारत देश की प्रथम महिला के रुप में  प्रधानमंत्री पद पर आसित हुई। इंदिरा गांधी ने अपने 1966-1977 व 1980 से 1982 तक के कार्यकाल में देश हित में कई बड़े कार्य किए। 

7. सुरेखा यादव

सुरेखा यादव का जन्म 2 सिंतबर 1965 को एक किसान परिवार में हुआ था। सुरेखा यादव वो प्रथम महिला है जो पहली लोको पायलट बनी। सुरेखा को यह उपलब्धि साल 1987 में मिली। सुरेखा देश के उन महिलाआें के लिए प्रेरणा बनी जो अपने हालात के चलते अपनी सपनों से दूर हो जाती है।

8. सरला ठकराल

सरला ठकराल भारत की प्रथम विमान उड़ान भरने वाली महिला थी। महिला ठकराल का जन्म 1914 में नई दिल्ली में हुआ था। जब सरला ठकराल महज 21 साल की थी तब उन्होंने विमान लइसेस प्राप्त कर लिया था। सरला ठकराल का हौंसले का इस बात से पता चलता है जब उन्होंने “ जिप्सी माथ ” विमान को अकेले ही उड़ा दिया था।

9. प्रतिभा पाटिल

प्रतिभा पाटिल जो आजाद भारत की प्रथम महिला राष्ट्रपति बनी। प्रतिभा पाटिल का जन्म 19 दिंसबर 1934 महाराष्ट्र राज्य के जलगांव में हुआ था। प्रतिभा पाटिल भारत की राष्ट्रपति चुने जाने से पहले राजस्थान राज्य की राज्यपाल पद पर भी रही । भारत देश के 12 वें राष्ट्रपती के रुप में प्रतिभा पाटिल का कार्यकाल साल 2007 से 2012 तक रहा था।

10. सानिया मिर्जा

भारत देश के लिए खेल जगत में एक महिला खिलाड़ी के रुप में भारत की टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने देश का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया। एक नई सोच के साथ सानिया मिर्जा ने टेनिस में 10 सिंगल्स व 13 डबल खिताब अपने नाम किये है। साल 2006 में ग्रैंड स्लेम में प्रवेश करने वाली पहली टेनिस खिलाड़ी भी बनी । सानिया मिर्जा का जन्म 15 नवम्बर 1986 को हैदराबाद के तेलंगाना में हुआ था।

भारत देश के लिए एक अलग मुकाम हासिल करने वाली भारत देश की इन बेटियों के हौंसले को स्टोरीटाईम्स का पूरा परिवार सलाम करता है।

वो 10 महिलाएं जिन्होंने देश का सर गर्व से ऊंचा किया । Top 10 Women Proud India In Hindi