x

प्रकृति की 5 अद्भुत घटनाएं जो चौंकाती है पूरी दुनिया को | Top 5 Amazing Events Of Nature In Hindi

By N.j / About :-7 years ago

प्रकृति के माध्यम से हमारे जीवन में ऐसी कई घटनाएं होती है जो एक मनुष्य जीवन के लिए काफी आवश्यक होती है जिस प्रकार दोस्तों बारिश के मौसम में बारिश होना दिन रात होना मौसम में अचानक बदलाव ऐसी कई घटनाएं मनुष्य जीवन में प्रकृति द्वारा होती है जिनका होने के कारण हम सभी को मालूम होता है लेकिन दोस्तों प्रकति काफी विशाल और अद्भुत है इस विशाल प्रकति में कई बार ऐसी अद्भुत घटनाएं घटती है जो हमारी सोच से भी परे होती है दोस्तों आज हम हमारे इस लेख में प्रकति की 5 अजीब घटनाओं से आपको अवगत करवाने वाले है जिन्हें जान कर एक बार तो आप सोच में पड़ जाएंगे की हमारी प्रकति इतनी अद्भुत है तो चलिए दोस्तों इसकी शुरुआत करते है

1. पत्थरों का अपने आप खिसकना -Sailing Stones of Death valley

अमेरिका के दो शहर नेवेडा और कैलिफोर्निया की सीमा पर स्थित है डेथ वैली नेशनल पार्क दोस्तों इस जगह को उत्तरी अमेरिका का सबसे सूखा स्थान माना जाता है और इसी स्थान पर मौजूद है रेस ट्रेक पलाया जहां पर प्रकति की एक अद्भुत घटना घटित होती है दोस्तों रेस ट्रक पलाया एक तालाब का सूखा तल है जो पुरे वर्ष बिना पानी और हरियाली के रहता है ये जगह पूरी तरह समतल मैदान की तरह है और इसी जगह पर भारी वजनी पत्थर बिना किसी व्यक्ति जीव के सहारे एक स्थान  से दूसरी जगह पर अपने आप खिसकर चले जाते है हालांकि दोस्तों अब तक इन पत्थरों को किसी ने चलते हुए नहीं देखा है लेकिन इन पत्थरों के पीछे बने घिसकने के निशान इनके अपने आप चलने के एक बड़ा सबूत है यहां पर कई पत्थरों के घिसकने के निशान काफी दुरी तक बने हुए है ये बात पूरी तरह तब और साबित हो जाती है जब इन पत्थरों के घिसकने के पीछे इनके निशान के अलावा कोई दूसरा निशान नहीं है ये पत्थर अपने आप कैसे एक जगह से दूसरी जगह घिसक रहें ये सवाल आज सभी को परेशान करता आया है इस घटना के स्पष्टीकरण के लिए कई उदारण पेश किये गए है लेकिन कोई भी संतुष्ट स्पष्टीकरण नहीं थे साल 2013 में इस घटना को पूरी तरह जानने के लिए वैज्ञानिको ने इन पत्थरों का रहस्य जानने के लिए इन पर GPS फिट किये और टाइम्स लेप्स वीडियो कैमरा सेट किये और उन्होंने पाया की इस जगह पर बारिश के दौरान तेज ठंड की वजह से यहां पर बर्फ की परत जमा हो जाती है और जब बर्फ पिघलती है तब ये पत्थर तेज हवा के कारण एक स्थान से दूसरे स्थान पर घसीटर चले जाते है लेकिन दोस्तों वैज्ञानिको की टीम ने अपने इस परिक्षण में वहां के छोटे पत्थरों को प्रयोग में लिए था लेकिन वहां मौजूद भारी पत्थरों के घिसकने के का राज आज तक पता नहीं चला है.

2.समुद्र तट का चमकना -  Bioluminescence

iदोस्तों रात के समय हमने आसमान में तारो को चमकते हुए हम हर रोज देखते है लेकिन यही दृश्य विश्व के कई ऐसे देश है जहां समुद्र के किनारे आसमान की तरह चमकते है और पूरी तरह नीली रौशनी से चमक उठते है तब ये दृश्य देख कर ऐसा लगता है जैसे आसमान के सभी सितारें समुद्र की इन लहरों में समा गए है ये घटना कई सालो से लोगो के बीच एक रहस्य बनी हुई है और इस पूरी घटना का कारण है समुद्र में मौजूद अति सूक्ष्म जीव प्लेटन और जब भी पानी में हलचल होती है तब ये आसमान के तारो की तरह रोशन हो जाते है.

3. गोले के आकर में बादलों का चलना - Morning Glory Cloud

दोस्तों हम सभी ने बादलों को कई बार चलते हुए देखा है लेकिन दोस्तों ऑस्ट्रेलिया के गल्फ ऑफ़ कार्पेन्ट्रिया में आसमान में कई बार एक गोलाकार साइज में लंबी दुरी तक चलते हुए बदल देखे जाते है इसे आसमान का हाइवे भी कहा जाता है साथ ही दोस्तों इन बादलों की ऐसी बनावट सुबह के समय ज्यादा होती है इस वजह से इसे मॉर्निंग ग्लोरी क्लाउड का नाम दिया गया है.

4. आसमान में रोशनी अजीब  का दृश्य - Aurora

दोस्तों आर्कटिक और अंटार्टिक के आसमान में रोशनी का एक अजीब और अनोखा दृश्य दिखाई देता है और इस पुरे दृश्य को अरोरा भी कहा जाता है इंसान की आखों को एक बार देखने के बाद मंत्र मुग्द कर देने वाली ये रोशनी तब बनती है जब सूर्य के चार्ज पार्टल पृथ्वी से टकराते है और इसे धुर्व पर आसानी से देखा जा सकता है.

5. तीन सूरज - Sun Dogs

आज तक और हजारो सालो से इंसान आसमान में एक सूरज देखता आया है लेकिन दोस्तों फारगो, नॉर्थ डकोटा एक ऐसा स्थान है जहां तीन सूरज दिखाई देते है यहां पर आसमान में सूरज के साथ में दो और गोले दिखाई देते है ऐसा माना जाता है की दोस्तों ऐसी घटना ज्यादातर अधिक ठंड वाले क्षेत्रो में होती है जब सूरज की किरणे बर्फ के बहुत ही महीन कणो से होकर गुजरता है और ये दृश्य ज्यादतर तभी दिखाई देता है जब सूर्य क्षितिज के पास में मौजूद होता है.

प्रकृति की 5 अद्भुत घटनाएं जो चौंकाती है पूरी दुनिया को | Top 5 Amazing Events Of Nature In Hindi