Advertisement :
तिल से होने वाले 5 खास फायदे | Top 5 Benefits of Sesame In Hindi

Advertisement :
तिल सर्दी के मौसम में आपके स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में बेहद लाभदायक होता है। तिल का तेल बालों और त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। खास तौर पर भारत में मकर संक्रांति और लोहड़ी त्यौहार पर विशेष रूप से तिल व गुड़ के पकवान बनाने व खाने की परंपरा है। इस ख़ास मौके पर लोग बाजार से तिल और गुड़ से बनी कई स्वादिष्ट चीजें खरीदते है। आप भी बाजार जाएं और तिल से बनी स्वादिष्ट चीजों को खरीद कर इन्हें खाने का आनंद ले, इससे पहले आपको तिल से जुड़ी कुछ बातें जरूर जान लेनी चाहिए।
1. डायबीटीज और हाई बीपी की समस्या रखे दूर
तिल हाई ब्लड प्रेशर और डायबीटीज को नियंत्रित करने में मददगार है। तिल में फाइबर और मैग्नीशियम तत्व होते हैं, जो इंसुलिन और ग्लूकोज के स्तर को नियंत्रित करते हैं।
2. मुंह की देखभाल
तिल खाने से मसूडे मजबूत रहते है। इसके साथ ही, तिल मुंह की बदबू, मसूड़ों से खून आना और दांत खराब होने जैसी समस्याओं से लड़ने में भी मदद करता है।
3. पेट का रखे ख्याल
Advertisement :
तिल का सेवन शरीर के पाचन को बनाए रखने में मदद करता है। इसके अलावा तिल खाने से कब्ज की समस्या भी दूर होती है।
4. स्किन के लिए
तिल स्वास्थ्य और त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होते है। इसकी मदद से त्वचा को जरूरी पोषण मिलता है और इसमें नमी बरकरार रहती है। तिल में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण त्वचा को स्वस्थ रखते हैं।
5. बालों के लिए
बालों के लिए तिल का तेल बहुत फायदेमंद होता है। तिल का तेल लगाने से बालों की जड़े मजबूत होती है। साथ ही उनकी चमक बढ़ती है। तिल का तेल बालों का रूखापन और टूटना कम करता है।
तिल से होने वाले 5 खास फायदे | Top 5 Benefits of Sesame In Hindi




