x

समझे ट्रैफिक के ये नियम नहीं कटेगा कभी चालान | Traffic Rules India in Hindi

By N.j / About :-2 years ago

सड़क पर चलते समय इन नियमों  को रखे ध्यान में, नही होगी कोई भी परेशानी | New Traffic Rules India in Hindi, Traffic Safety Rules in India

दोस्तों आज हम बात करेंगे भारत देश के यातायात नियमों के बारे में दुनिया भर में सड़क पर चलने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग नियम बने हुए है। इन नियमो का बनाने के पीछे मुख्य उद्देश्य ये है की हर नागरिक इन नियमों की सीमा में रहकर अपना वाहन चलाये एवं खुद की और दुसरो की जान जोखिम में ना डाले। दोस्तों भारत देश में यातायात के कानून है इन नियमो की अवहेलना करने औपचारिक तौर पर जुर्माना भरना पड़ता है। तो चलिए दोस्तों Traffic Rules in India के बारे में जानते है।

वन वे – One Way

इस नियम के अनुसार आपको अपनी गाड़ी एक ही दिशा में चलाना है। गाड़ी को अपनी साइड में चलाना ना की विपरीत दिशा में। भारत देश में वन वे बाएं दिशा में गाड़ी चलाने के नियम है। यदि आप इन नियमो के विपरीत चलते हो तो सड़क पर चल रहे दूसरे वाहनों के लिए जोखिम बन सकते हो और ऐसा करने पर आपको ट्रैफिक पुलिस का भारी चालान झेलना पड़ सकता है।

यू टर्न – U Turn

भारत में यु टर्न का बोर्ड देख कर लोग पतली गली से गाड़ी निकालने के बारे में ज्यादा सोचते और कही बार जल्दी के चक्कर में गाड़ी सड़क के बीच में ही घुमा देते है। ऐसा करने पर यदि पुलिस की नजर आप पर पड़ गई तो आपको भारी चालान भी हो सकता है ।

गति नियंत्रण – Speed Control

सड़क सुरक्षा नियम के अनुसार सड़क पर चलने वाली गाड़ियों की गति भी तय की गई है। गति वाहनों के पहियों की साइज़ को ध्यान में रखकर तय की जाती है। सभी वाहनों की गति अलग-अलग नियम  तय किये गए है जो हम सड़क के किनारो पर लगे बोर्ड पर देख सकते है।

हेलमेट और सीट बेल्ट – Helmet and Seat Belt

भारत देश इस नियम के तहत सबसे ज्यादा चालान काटे जाते है। क्योंकि दोस्तों भारत में इस नियम से जुड़े लापरवाह लोग ज्यादा मिलते है ये लोग ना हेलमेट का प्रयोग करते है ना ही कार चलाते समय सीट बेल्ट का. इस लापरवाही के चलते कई बार इन लोगो को अपनी जान गवानी पड़ती है।

यातायात के चिन्ह बोर्ड का मतलब |Traffic Signs and Meanings Hindi

दोस्तों कई बार हम सड़क या ट्रैफिक लाइट के बोर्ड पर लगे चिन्ह पहचान नहीं पाते और गलती से हम उनका उल्लंघन कर देते है और इस कारण हमें भारी चालान का सामना करना पड़ता है।


दोनों दिशा में वाहन ले जाना मना है | Vehicle is Not Allowed in Both Directions

दोस्तों ये चिन्ह आपको सड़क पर जहां भी दिखे समझ लीजिये दोनों दिशा में वाहन ले जाना मना है।


बाएँ और दाएँ तरफ टर्न लेना मना है | No Left or Right Turn

ये बोर्ड आपको सड़क पर चलते समय देखने को मिल जायेगा । ये चिन्ह ये दर्शाना चाहता है की आप को बाएँ हाथ में या दाएँ हाथ में गाड़ी को नहीं घूमना है।

स्कुल क्रासिंग संकेत बोर्ड – School Crossing Bord

ये चिन्ह आपको स्कूलों  के नजदीक मिलेगा इसका ये मतलब होता है की आगे स्कूल है  जहां भी ये बोर्ड दिखे आप अपनी गाड़ी की स्पीड धीमी कर ले.

आपातकालीन वाहनो के लिए | Emergency Vehicles

जब भी आप सड़क गाड़ी चला रहे तो  इस बात का ध्यान दे जिस तरफ इस तरफ  का बोर्ड लगा हो उस साइड में अपना वाहन ना ले जाये क्योंकि ये लाइन सिर्फ आपातकालीन वाहनों के लिए होती है । एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड, पुलिस की गाडी आदि।

आगे कार्य प्रगति पर है | Man at Work

सड़क पर वाहन  चलाते समय आपको ये चिन्ह दिखाई दे तो समझ लीजिये आगे सड़क का कार्य चल रहा है। तो अपने वाहन को धीरे और सावधानी से चलाये.

नो हॉर्न | No Horn Sign

इस चिन्ह का बोर्ड आपको अस्पताल,VIP एरिया आदि  में देखने को मिलेगा इस चिन्ह का ये संकेत होता है की अपने वाहन के हॉर्न का प्रयोग ना करे.

ट्रैफिक लाइट्स के बारे में जानकारी

दोस्तों भारतीय ट्रैफिक रूल्स के अनुसार ट्रैफिक लाइट्स का पालन करना अनिवार्य है। ट्रैफिक लाइट्स को  तीन रंगो के भागो में बांटा गया है ये रंग इस प्रकार है लाल ,पीला, हरा,इन तीनो रंगो की ट्रैफिक लाइट्स का अपना अलग संकेत है तो आइये जानते है ट्रैफिक लाइट्स के रूल्स के बारे में.

लाल लाइट

इस रंग का संकेत होता है की अपने वाहन को रोक दे जब भी आप किसी चौराहे से गुजर रहे है तो लाल बत्ती का सिग्नल दिखाई देने पर अपनी गाड़ी रोक दे.यदि आपने इस नियम का उल्लंघन करने पर आपके वाहन का  चालान कट सकता है.

पीली लाइट -

ये लाइट कुछ सेकंड के लिए ही जलती है इसका ये संकेत होता है की अपने वाहन को चलाने के लिए तैयार कर ले जब आप लाल बत्ती पर रुके हुए है तब पीली बत्ती आपको ये संकेत देती है की अब आप अपने वाहन को धीरे-धीरे चला सकते है.

हरी लाइट-

इस बत्ती का  ये संकेत होता है कि आप अपने को पूर्ण रूप से आगे ले जा सकते है -उदारण के लिए - आप किसी सिंग्नल पर खड़े है तो हरी लाइट होते ही आप सिंग्नल पार कर सकते है।

बिना वर्दी पुलिस अधिकारी |

दोस्तों इस बात का ध्यान रखे की कोई भी पुलिस अधिकारी बिना वर्दी के आपका चालान नहीं काट सकता और ना ही आपसे कोई पूछताछ कर सकता है। 

जब हेड कॉन्स्टेबल आपका चालान कर रहा है तो वो केवल 100 रूपये का चालान काट सकता है। और आपकी गाड़ी के नंबर नोट कर सकता है। इंडियन मोटर व्हीकल एक्ट, सेक्शन 132 के तहत 100 रूपये से ज्यादा चालान काटा जाता है तो वो चालान केवल ASI और SI ही काट सकता है.

यदि आप शराब पीकर वाहन चलते हुए पकड़े जाते है तो पुलिस अधिकारी इस पर सख्त कार्यवाही करते है। शराब पीकर गाड़ी चलाना कानूनन बड़ा अपराध भी है इस स्थिति में वाहन चलाते वक्त आपकी जान को जोखिम भी ज्यादा रहती है।  इस पर ऑन द स्पॉट चालान नहीं काटा जा सकता जुर्माने के लिए आपको कोर्ट जाना पड़ता है.

नो पार्किंग जोन में वाहन खड़े होने की स्थिति में आपका तब तक चालान नहीं किया जा सकता जब तक वाहन में  मौजूद है। और ना ही क्रेन द्वारा टो किया जा सकता है.

इस स्थिति में पुलिस की कार्यवाही

दो पहिया और तीन पहिया के लिए यातायात के कुछ खास नियम है। जिनका उल्लंघन करने पर आपका चालान काटा जा सकता है। नंबर प्लेट नहीं होना ,गाड़ी में काले रंग के शीशे नहीं होने चाहिए, तेज आवाज में गाने बजाने पर, ओवरलोडिंग होने पर ,और यदि आप एक राज्य से दूसरे राज्य में जा रहे है तो आपके पास स्टेट टैक्स की रसीद होना अनिवार्य है रसीद ना होने की स्थिति में राज्य की पुलिस आपका चालान कर सकती है.

समझे ट्रैफिक के ये नियम नहीं कटेगा कभी चालान | Traffic Rules India in Hindi