x

तुलसी के बीजों का सेवन करने से आपको क्या-क्या फायदे हो सकते है...

By pooja / About :-8 years ago

What benefits can you get from consuming basil seeds?

तुलसी का पौधा घर की नाकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक बनाता है। कुछ लोग तुलसी का उपयोग करते है| हैल्थ समस्या को दूर करने के लिए भी करते है| लेकिन आज हम आपको तुलसी के बीजों से होने वाले फायदों के बारे में बताने जा रहें है। आयुर्वेदिक, प्रोटीन, फाइबर, विटामिन A, K, कार्बोहायड्रेट, ओमेगा-3 फैटी एसिड और खनिज तत्वों से भरपूर यह बीज ठंडी तासीर के होते है। इसका सेवन यौन रोग, टेंशन, डिप्रेशन, दिमागी थकान और माईग्रेन जैसी बीमारियों को दूर करता है।

यौन रोग

तुलसी के बीज पुरूषों में होने वाली शारीरिक कमजोरी को दूर करने में मदद करते है। इसका नियमित रूप से सेवन यौन रोग और नपुंसकता की समस्या तक दूर हो जाती है।

सिरदर्द

तेज सिरदर्द होने पर तुलसी के बीज और कपूर को पीसकर मालिश करें। इससे आपका सिरदर्द तुरंत गायब हो जाएगा। इसके अलावा इसके बीजों का सेवन टेंशन, डिप्रेशन, और माईग्रेन को दूर करता है।

गर्भधारण करना

मासिक आने पर 5 ग्राम तुलसी बीज को सुबह शाम पानी के साथ लें। जब तक मासिक चले न जाएं इसका सेवन करें। पीरियड्स जाने के बाद 3 दिन तक 10 ग्राम माजूफल चूर्ण को पानी के साथ लें। इससे आपकी यह समस्या दूर हो जाएगी।

यौनि में इंफेक्शन

tulsi के बीज और शहद को पानी में मिलाकर दिन में 2 बार पीएं। इससे ब्लैडर, किडनी और योनि में इंफेक्शन की समस्या दूर हो जाएगी।

सोराइसिस

एक्जिमा सोराइसिस को दूर करने के लिए रोजाना तुलसी के बीज को पीसकर नारियल तेल में मिक्स करके लगाएं। कुछ समय में ही आपकी यह परेशानी दूर हो जाएगी।

पेट की समस्या

एक गिलास दूध में इन बीजों को मिलाकर पीएं। इससे कब्ज, एसिडिटी, पेट में दर्द, गैस और एसिड जैसी समस्याएं दूर होंगी। सुबह इसका सेवन भूख को कंट्रोल करता है| जिससे आपका वजन कंट्रोल में रहता है|

तुलसी के बीजों का सेवन करने से आपको क्या-क्या फायदे हो सकते है...