Advertisement :
महाशिवरात्रि 2018 में किस दिन करें महाशिवरात्रि का उपवास 13 या 14 फरवरी....

Advertisement :
Date of Mahashivratri 2018
महाशिवरात्रि 2018 में किस दिन करें महाशिवरात्रि का उपवास 13 या 14 फरवरी....
महाशिवरात्रि का उपवास किस दिन किया जाए|
महाशिवरात्रि, हिन्दू धर्म में मनाया जाने वाला सबसे बड़ा त्यौहार है जिसे पुरे भारत में समान उत्साह और भक्ति भाव के साथ मनाया जाता है। फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मनाया जाने वाले महाशिवरात्रि व्रत का इंतजार सभी शिव भक्त बड़ी बेसब्री से करते है। इस दिन प्रातःकाल से ही शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ जुटने लगती है।
लेकिन इस साल शिवभक्तों की सबसे बड़ी समस्या यही है की महाशिवरात्रि का व्रत किस दिन किया जाए? क्योंकि महाशिवरात्रि का पर्व फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है। लेकिन साल 2018 में 13 फरवरी को पुरे दिन त्रयोदशी तिथि है और मध्यरात्रि में 11 बजकर 35 मिनट से चतुर्दशी तिथि प्रारंभ होगी। जो अगले दिन यानी 14 फरवरी को पुरे दिन रहेगी और रात 12 बजकर 47 मिनट पर समाप्त होगी।
ऐसे में सभी लोग इसी दुविधा में है की महाशिवरात्रि 13 फरवरी को मनाई जाए या 14 फरवरी को? जिसका उत्तर धर्मसिंधु नामक ग्रन्थ में दिया गया है। ग्रंथानुसार, “परेद्युर्निशीथैकदेश-व्याप्तौ पूर्वेद्युः सम्पूर्णतद्व्याप्तौ पूर्वैव।।” अर्थात चतुर्दशी तिथि दुसरे दिन निशिथ काल में कुछ समय के लिए हो और पहले दिन सम्पूर्ण भाग में तो पहले दिन ही इस महाशिवरात्रि का उपवास को करना चाहिए।
Advertisement :
निशीथ काल :- रात्री के मध्य भाग के समय को कहा जाता है जो 13 तारीख को कई शहरों में अधिक समय तक है। जिसके मुताबिक नागपुर, चंडीगढ़, उज्जैन, कर्णाटक, तमिलनाडु, मुंबई, गुजरात में महाशिवरात्रि का उपवास 13 तारीख को किया जाएगा।
ऐसा इसलिए क्योंकि इन राज्यों में 13 तारीख को ही चतुर्दशी तिथि सम्पूर्ण रूप से निशीथ व्यापनी रहेगी। जबकि पूर्वी भारत में रात्रिमान के अनुसार निशीथ काल 14 फरवरी 12 बजकर 47 मिनट पर समाप्त हो रही है इसलिए इन क्षेत्रों में महाशिवरात्रि 14 फरवरी को मनाई जाएगी।
शास्त्रों के अनुसार महाशिवरात्रि का उपवास मंगलवार, रविवार और शिवयोग में यह अत्यंत शुभ और पुण्यदायी होता है। यहाँ हम आपको सभी शहरों में महाशिवरात्रि का उपवास के लिए शुभ योग, Date timeऔर मुहूर्त दे रहे है। जिनकी मदद से आप अपने शहर के अनुसार महाशिवरात्रि का उपवास कर सकते है
महाशिवरात्रि 2018 में किस दिन करें महाशिवरात्रि का उपवास 13 या 14 फरवरी....




