Advertisement :
आपके लवर को हो जायेगा आपसे प्यार जब होंगे एक लव-लेटर में ये अहसास...

Advertisement :
Love letter
Love letter कैसे लिखे और क्या लिखे. जब भी मुहब्बत की याद आती है, दिल करता है उन्हें कुछ लिखे. कुछ लिखकर उन्हें वो बताएं जो जुबान से बताना मुमकिन नहीं. दिल करता है उनको एक love letter लिखें… पर जब लिखने बैठते हैं तो कलम यह सोचकर रुक जाती है कि लिखे तो क्या लिखें. Love letter कैसे लिखे… Sweet love letter लिखने की कैसे शुरुआत करें. वैसे तो आधुनिक तकनीक के इस सोशल मीडिया और मोबाइल संपर्क के युग में love letter कहीं खो से गए है.
मोबाइल संपर्क के युग में love letter कहीं खो से गए है
हो सकता है आपका दिल ( heart ) बेताबी से धड़क रहा हो , या ये भी हो सकता है टूटा हुआ दिल ( heart ) सीने में दफ़न सिसक रहा हो , जो भी हो, जिस हालात में भी आपका दिल हो, वही लिखे लेकिन आप ऐसा कर नहीं पाते हैं और उसके सामने आते ही आपके दिल की हालत और भी अधिक ख़राब हो जाती है.
लव-लेटर के लिए प्रेजेंटेशन जरूरी है. इसलिए Letter pad का चुनाव जब भी करें, कोशिश करें अधिक भड़कीला न हो, बल्कि सॉफ्ट कलर जैसे सफ़ेद या क्रीम कलर बेहतर होगा. काले या भूरे स्याही के साथ एक कलम; ब्लू, ग्रीन या लाल बिलकुल नहीं. याद रखें, आपका love letter एक विशेष व्यक्ति को लिखा जा रहा है. इसलिए हाथ से लिखे Letter सबसे अच्छे होते हैं.
Advertisement :
एक सुनसान जगह पर जाएं और सॉफ्ट, रोमांटिक म्यूजिक सुनें. एक शांत कमरा हो तो बेहतर होगा. रोशनी मद्धम रखें. अपने मूड को रोमांटिक बनाएं. Love letter में date डालें. यह एक ऐसा लेटर है जिसे उनके द्वारा याद किया जाएगा , आपका यह love letter एक विशेष स्थान पर पढ़ा जाएगा और इसे बहुत हिफाजत के साथ संभाल कर रखा जाएगा.
यहाँ अपने lover का पहला नाम का उपयोग करें. जैसे “My dearest Sumer . . .” or “My darling Rinku . . .”
Love letter की शुरुआत, इसके लिखने की वजह से करें. आप अपने प्रेमी को बताएं कि आप इसे क्यों लिख रहे हैं. जैसे ( अपने दिल का हाल तुम्हें बताने के लिए कई रातें जाग-जाग कर लिखना चाहा, तुम्हें बताना कि कैसे मेरा दिल तुम्हारे लिए तड़प रहा है. कैसे मेरा दिल तुम्हारे लिए हर-पल सिसकियाँ लेते रहता है, कई बार कोशिश की इनका हाल तुमसे बताऊँ, पर बता न सका ) धड़कते हुए दिल के बीच, मेरे शब्द कहीं ग़ुम हो जाते थे. कई रातें बीत गई इसी बारे में कि कौन सा शब्द लिखूं जिससे मेरे दर्द ( heart ) को तुम महसूस कर सको और समझ सको पर अफ़सोस ऐसा कर नहीं सका मैं ।
स्वीट लव-लेटर लिखते वक्त अपने प्रेमी की भावनाओं का भी ध्यान रखें. कुछ ऐसा न लिखे जिससे उसे अपमानित महसूस हो. जैसे “तुम मेरे दर्द को नहीं समझ सकते, तुम्हारा दिल पत्थर ( Stone ) का है”. लव-लेटर लिखते वक्त अपने डर को हावी ना होने दें, क्योंकि जब तक आप में डर होगा, आप अपनी भावनाओं को अच्छी तरह से व्यक्त नहीं कर पाएंगे.
लव लेटर के एक भाग में आपको बताएं कि आप उन्हें और कैसे और कब प्यार हुआ था , आपकी मदद के लिए नीचे कुछ बाते लिखी है जो आप लव लेटर में लिख सकते है -
याद करें आपको उनसे प्यार कब हुआ , बताये कि कैसे आपकी जिंदगी बिल्कुल बदल सी गयी है , वर्णन करें कि जब आप उनसे दूर होते हैं तो आप कैसे उन्हें ( Miss ) मिस करते हैं.उनके बगैर और उनकी कमी के हर लम्हें आपको दर्द ( Pain) देते हैं , कितना तड़पते हैं आप उनके लिए , आपके पास बहुत सी ऐसी बातें होंगी जो आप-दोनों में समान हैं , उनसे बताये कि जब भी आप उनके बारे में सोचते हैं तो आपको एक अलग दुनिया मिल जाती है , कुछ विशेष लम्हों Moments को याद करें जो आप दोनों ने साथ में बिताये हैं , उनके उन गुणों का को बताये जिनकी वजह से वो आपको दुनियां में सबसे अलग लगते हैं , Love letter में एक रेस्पेक्ट दिखनी चाहिए, और इसमें रेस्पेक्ट ही है. इसलिए तो इसे लिखते वक्त शब्दों का चयन बहुत संभल कर किया जाता हैं. Love letter लिखते वक्त सेक्सुअली बहकने से रुकें. यह एक important letter है, इसे लिखते वक्त अपनी उत्तेजनाओं को बस में रखें. Ok ? Good !
Advertisement :
हाँ, बेहतर होगा अपनी बातों को व्यक्त करने के लिए कभी-कभी शायराना से अल्फाजों को भी लेटर में शामिल कर लेना. उनके पसंद के किसी ( Ghazal ) गजल की कुछ पंक्तियाँ या उनके पसंद की कोई शायरी ( Poetry) हो तो उसे भी लिखें।
लव-लेटर की समाप्ति - लेटर की समाप्ति में एक खूबसूरत Love क्यूट लिखें।
लव-लेटर में कुछ डालें -
इस letter में कुछ एक्स्ट्रा शामिल करें. कुछ स्पेशल जैसे – गुलाब की पंखुड़ी या स्टार्स स्प्रिंकल्स कुछ भी. प्यारा सा स्पेशल एक्स्ट्रा जरूर डालें. इससे उन्हें लगेगा कि इस love letter को लिखने के बाद भी आपने अपनी भावनाएं और प्यार शामिल किया है.
गर्लफ्रेंड के लिए लव लेटर -
लव लेटर - लिखना एक कला है. इसे लिखते वक्त सावधानी रखें कि इसमें कोई भी बात पढ़ने वाले को बनावटी न लगे. इसलिए ईमानदारी से उतना ही लिखें जो आप महसूस करते हैं. अधिक फिल्मी होने से बचें. आपके love letter की बातों में सच्चाई और असलियत दिखनी चाहिए. इसलिए वही लिखें जो सच है. नहीं तो पता लगे फिल्मी आशिकी दिखाने के चक्कर में आपने असलियत से उम्मीद ही हटा ली. ये love letter आप उन्हें यकीन दिलाने के लिए लिख रहे हैं कि आपको उनसे प्यार है. उन्हें ये लेटर यकीन दिला सके इसके लिए जरूरी है आपके शब्दों पर यकीन किया जाए, और शब्दों पर यकीन तभी होगा जब यह नेचुरल होंगे, बनावटी नहीं. और भेज दे |
आपके लवर को हो जायेगा आपसे प्यार जब होंगे एक लव-लेटर में ये अहसास...




