Advertisement :
दुनिया के 6 धनाढ्य खजाने जिन्हें आज भी खोजा जा सकता है | World Top 6 Rich Treasures In Hindi

Advertisement :
दोस्तों आज तक हम स्कूल में इतिहास के अध्यापक से राजा महाराजाओ के खजाने और उन खजानो को ढूंढने के बारे में कई बार जाना तब हमारे मन में भी एक ख्याल आता था की खास हम भी उन रहस्यमयी खजाने को ढूंढ पाते लेकिन दोस्तों चिंता मत कीजिये आज हम इस लेख के माध्यम से आपको ऐसी जानकारी से अवगत करवाने वाले जिसे पढ़ कर आप अपना बचपन का वो अधूरा सपना पूरा कर सकते है क्योंकि दोस्तों आज भी दुनिया में ऐसे खजाने मौजूद है जिन्हें आज ढूंढा जा सकता है दोस्तों आज हम दुनिया के उन 6 खजानो के बारे में बताने वाले है जिन्हें आप आज भी ढूंढ कर अपनी किस्मत बदल सकते है तो चलिए दोस्तों जानते है इन खजाने के बारे में जो आज भी हमारे बीच खोज के लिए उपलब्ध है
6. फॉरेस्ट फेन का खजाना - Treasure Of Forrest Fenn
फॉरेस्ट फेन एक बहुत ही धनवान कला संग्रहकर्ता थे फॉरेस्ट फेन ने अपने द्वारा बनाई गई ज्यादातर दौलत और कलाकृतिया 1960 में जमा की जब वो एयरफोर्स में नौकरी कर रहे थे वो ज्यादातर विमान की उड़ान पोम्पेई की और भरते थे और यही से फोररेस्ट फैंन ने कई कलाकृतिया एकत्रित की जब साल 1988 में फॉरेस्ट फेन को पता लगा की वो एक गंभीर बीमारी से ग्रसित है और अब वो इस दुनिया में कुछ ही सालो के मेहमान है तब उन्होंने एक खजाने का बॉक्स तैयार किया इस बॉक्स में उन्होंने अपने प्राचीन सोने के सिक्के सोने के टुकड़े और कई कीमती आभूषण इसके अंदर रख दिए फॉरेस्ट फेन चाहते की वो इस खजाने को कहीं छुपाकर उसके पास ही अपने जीवन के अंतिम दिन जियें लेकिन दोस्तों उनके जीवन में अजीब मोड़ तब आया जब वो उस गभींर बीमारी से इलाज के दौरान स्वस्थ हो गए और आखिर में उन्होंने साल 2010 में खजाने से भरे उस बॉक्स को अमेरिका के रॉकी माउंटेन में कहीं छुपा दिया ये कीमती खजाना कहा छुपाया गया इसे बताने के लिए उन्होंने 2 किताबो की भी रचना की है और अब तक इस खजाने को ढूंढने के लिए को लोगो ने कोशिश की है लेकिन सभी को असफलता ही हाथ लगी है लेकिन दोस्तों आज भी इस खजाने को ढूंढा जा सकता है
5. लेक टॉपिट्ज़ - Lake Toplitz Austria Treasures
लेक टॉपिट्ज़ जो ऑस्ट्रिया में स्थित है और दोस्तों इसके बारे में ऐसा माना जाता है दूसरे विश्व युद्ध के दौरान नाजी सैनिको ने सोने से भरे कई संदूक इस तालाब में फेक दिए थे इन संदूको में से कुछ को खोजा भी जा चूका है जिसमे अरबों डॉलर विदेशी नकली नोट मिले थे ऐसा माना जाता है इनका उपयोग नाजी सेना अपने दुश्मन देशो की अर्थव्यवस्था बर्बाद करने के लिए उपयोग करना चाहते थे लेकिन आज भी लोगो का मानना है आज भी इस तालाब के तल में वो सोने से भरे संदूक मौजूद है लेकिन तालाब के तल तक पहुंचने से पहले ही उसके ऊपर भारी मात्रा में मलबा है जिस वजह से उसके तल तक पहचान कठिन हो जाता है इस तालाब में तैरकर नीचे तल तक जाना जान को जोखिम में डालना है और इसी वजह से आज तक यहां का खजाना किसी को नहीं मिल पाया है
4. गुवाविता झील - Lake Guatavita Treasures
Advertisement :
दोस्तों गुवाविता झील कोलंबिया में स्थित है जिसके साथ एक प्राचीन लोककथा जुडी हुई है ऐसा कहा जाता है की मिजाका जनजाति के लोग अपने इष्ट देवताओं को खुश करने के लिए सोने से बनी कीमती चीजें तालाब में डालते थे साथ ही ऐसा भी माना जाता है की इस जगह पर सोने का शहर "El Dorado" भी मौजूद है और दोस्तों इस बात को और मजबूती तब मिल जाता है जब सन 1545 में जब स्पेन के खोजकर्ता इस जगह पर आये तब उन्होंने इस तालाब को खाली करने के लिए नालिया बनाई लेकिन वो इस तालाब का कुछ ही पानी खाली करने में सफल हुए पर इतने में ही काफी मात्रा में सोना मिला इस तालाब को इसके बाद भी खाली करने की कोशिश की गई लेकिन कई लोगो ने सोना पाने के लिए अपनी जान गवा दी लेकिन दोस्तों आज भी माना जाता है की इस तालाब में भारी मात्रा में सोना मौजूद है भोगोटा के संग्रालय में आज भी सोने की कलाकृतियां मौजूद है जो इस तालाब से निकाली गई थी
3. लीमा का खजाना - Treasure of Lima
16 वी सदी में स्पेन ने इनका साम्राज्य को हरा कर भारी मात्रा में दौलत जमा कर ली थी जो पेरू की राजधानी लिमा में जमा थी जब सन 1800 में विद्रोह की शुरुआत हुई तब स्पेन ने अपने इस खजाने को सुरक्षित करने के लिए लिमा से बाहर ले जाना चाहते थे और इस कार्य के लिए स्पेन ने एक जहाज को चुना जिसके कैप्टन थे विलियम थॉमसन जो एक बिट्रिस थे स्पेनिस चाहते थे की वो पूरा खजाना इस जहाज में भर दिया जाये और थॉमसन जब तक युद्ध पूर्ण नहीं हो जाये तब तक इस जहाज को समुद्र के आस पास रखें लेकिन दोस्तों इतने खजाने को देख थॉमसन लालच में आ गए और उस खजाने को सुरक्षा लगे एक स्पेनिस को मार दिया और खजाने को कहीं छिपा दिया स्पेनिस ने इस घटना के बाद पुरे जहाज को को पकड़ लिया और जहाज में मौजूद पुरे लोगो को मार दिया जहाज में केवल विलियम थॉमसन और उसके एक करीब के शर्त पर छोड़ा गया की वो उनको इस खजाने का पता बता दे तब विलियम थॉमसन उनको खजाना ढूंढने के लिए कोको आइयर्लॅंड ले गए और जैसे ही जहाज वहां रुका तब थॉमसन और साथी दोस्त जंगल की और भाग छूटे और फिर दोबारा उन्हें कभी देखा नहीं गया जो स्पेनिस का खजाना थॉमसन ने छुपाया था उसमे भारी मात्रा में सोना और उससे बनी मुर्तिया और बहुतायत मात्रा में हिरे जवाहरात थे जिनकी आज कीमत करोडो डॉलर है
2. सैन मिगुएल का खजाना - Treasure Of The San Miguel
सन 1755 में स्पेन ने खजाने के का रास्ता तैयार किया जिसे हवाना क्यूबा तक पहुंचना था इस ग्रुप में कुल 11 जहाज थे उनमे सबसे अधिक खजाना सेम बिगवेल जहाज में था स्पेन के ये सभी जहाज कीमती जेवरात और कलाकृतियों से लड़े हुए थे उन्होंने समुद्र में लुटेरों से बचने का एक अजीब प्लान बनाया की वो तब समुद्र का सफर तय करेंगे जब तूफान का मौसम शुरू होगा तब उन्हें रास्ते में लुटेरों से कम खतरा रहेगा लेकिन दोस्तों उनकी ये योजना उन पर ही भारी पड़ गई कुछ दुरी का सफर तय करने के बाद ही जहाज तूफान में फस गया और फ्लोरिडा में डूब गया इस हादसे में हजारो नाविकों की जान गई और पूरा खजाना समुद्र में डूब गया इस पुरे खजाने की वर्तमान कीमत करीब 200 करोड़ डॉलर है दोस्तों इस घटना के बाद 11 जहाजों को तो ढूढ़ लिया गया है जिनमे ज्यादा कुछ नहीं मिला है और जिस जहाज में सबसे अधिक खजाना था वो अभी तक नहीं मिल पाया है आज भी फ्लोरिडा के तट पर प्राचीन सोने के सिक्के किनारे पर बहकर आ जाते है
1. ओक द्वीप खजाना - Oak Island Treasure
दोस्तों कनाडा शहर के पूर्वी तट नोवा स्कोटिया के पास एक द्वीप स्थित है जिसे ओक आइलैंड के नाम से भी जाना जाता है ओक आइलैंड यहां मौजूद खजाने के लिए लोकप्रिय है जिसे कई बार निकालने की कोशिशें की जा चुकी है कई महान इतिहासकारो का मानना है की इस जगह समुंद्री लुटेरों का डेरा था इस वजह लोगो का मानना है की यहां उनके द्वारा लुटा गया खजाना मौजूद हो सकता है प्रथम बार इस द्वीप पर खजाने की खोज 1795 में शुरू हो गई थी जब एक व्यक्ति मैक्गनिस इस टापू पर घूम रहा था तब उसने इस टापू के बीच में एक अजीब गड्डा देखा तब उन्होंने वापस अपने घर आ कर अपने दोस्तों को ये बात बताई और सभी निकल पड़े उस खजाने को ढूंढने सभी ने मिल यहां थोड़ी खुदाई की जिसमे उन्हें कुछ शिलापट्ट मिले और खुदाई के दौरान हैरान कर देने वाली बात यह थी की हर 10 फिट की खुदाई के दौरान उन्हें लकड़ी की परत मिलती है उन्होंने मिल मिल कर करीब 30 फिट तक खुदाई और आगे की खुदाई रोक दी करीब 8 साल बाद मैक्गनिस एक ओस्लो कंपनी के साथ इस जगह पर आए और खुदाई का कार्य शुरू किया और पहले की तरह इस बार भी उन्हें हर 10 फिट की खुदाई के बाद वही लकड़ी की सतह मिली और सबसे हैरान कर देने वाली शिला जो उन्हें करीब 90 फिट की गहरी खुदाई के बाद मिली जिस पर सांकेतिक भाषा में कुछ संकेत लिखा हुआ था इस शिला पर क्या लिखा हुआ है जिसका आज तक कोई पता नहीं चला है लेकिन कुछ लोगो का मानना है इस पर लिखा है 40 फिट की खुदाई के बाद 1 मिलियन पाउंड का खजाना पड़ा है लेकिन आज तक यह खजाना किसी को नहीं मिल पाया है
दुनिया के 6 धनाढ्य खजाने जिन्हें आज भी खोजा जा सकता है | World Top 6 Rich Treasures In Hindi




