x

इन जींस को पहनने के लिए या तो बनिये अरबपति या नीलाम कीजिये खुद को...

By jitendar kumar / About :-2 years ago

world's most expensive branded jeans : आज हर किसी के मन ये बात रहती है की मै सबसे अच्छा और बड़े ब्रान्ड के कपड़े पहनें आजकल जो भी सबसे महंगे ड्रेसे खरीदते होंगे उस कपड़े की देखभाल भी ज्यादा रखता होग़ा आज लोग जींस(Jeans) बड़े ब्रान्ड की खरीदना चाहते हैं ताकि ज्यादा इस्तेमाल के बाद भी सालों साल चलती रहे बड़े ब्रान्ड की जींस या कपड़े काफी महंगे मिलते है, ये तो हम सभी जानते है लेकिन ये नहीं जानते की दुनिया की सबसे महंगी जींस कौन सी है आज हम आपको दुनिया के पाँच सबसे महंगी जींस(Jeans) के ब्रान्ड के बारे में बताने जा रहे हैं और इनमें से कुछ जींस की कीमत इतनी ज्यादा है,जितने में आप दो घर खरीद सकते हैं.

5.गूची(gucci ) :

इस ब्रांड का नाम आपने सुना भी होगा और कई कपड़ों पर लिखा देखा भी होगा। हम उन कपड़ों की बात कर रहे हैं जो बुध बाजार में मिलते हैं। कहते हैं जिस चीज के साथ भी ये नाम जुड़ जाता है वो चीज फैशनेबल हो जाती है गूची इसका नाम आपने कई बार सुना होगा, हर किसी का सपना होता है कि वो इस ब्रान्ड के कपड़े या जींस पहनें लेकिन ये आम लोगों के बस में नहीं है. वैसे अगर आप गूची(gucci )की जींस पहनना चाहते तो इसके लिए आपको दो लाख रुपए तक देने होंगे, वैसे इतने में तो एक बाईक या छोटी वाली नैनो कार आपके घर में ला सकते है.

4.एपो जींस(apo jeans) :

इस ब्रान्ड के बार में आपने शायद ही सुना हो. वैसे इस जींस की खासियत यह है कि इसकी जेब रेशम के धागों से बनी होती है. इसके साथ ही इसमें बटन सोने के हैं.वैसे इस जींस की कीमत अपनी जेब से 2.5 लाख तक ढीली करनी पड़ेगी.इसे जींस को बढ़िया टेलर नहीं बल्कि सुनार बनाते हैं जिससे की सुनिश्चित(make sure) किया जा सके कि इसमें असली नग लगे हैं

3. एस्कैडा(escada ) :

ये एक बेहद ही खास जींस है, जो आप बाजार में जाकर खुद ही बनवा सकते हैं. मतलब इसका कलर(Colour) पॉकेट, लुक सब कुछ आप खुद ही तय करेंगे. इस जींस में आप जीतने मर्जी चाहें डिजाइन बनवा सकते हैं. इस जींस(Jeans) को लाने के लिये के लिए आपको साढ़े छह लाख रुपए देने होंगे.इस स्टोर में लोग अपनी मनपसंद डिजाइन की जींस बनवा सकते हैं

2.लिवाइस स्ट्रॉस(Levi Strauss) :

लिवाइस का नाम तो हम सभी ने सुना ही है और बहुत से लोगों को इस ब्रान्ड की जींस बेहद पसंद है.बस आप के मन मै एक बात है की ये जींस तो कई लोग(people) पहनते हैं, ऐसे में ये इतनी खास क्यों है तो आपको बता दें कि लिवाइस स्ट्रॉस की दमदार जींस के लिए आपको अपनी जेब से करीब 30 लाख(lakh)तक खर्च करने पड सकते है

1.सीक्रेट सर्कस(Secret Circus) :

ये है दुनिया की सबसे महंगी जींस। इसकी पिछली जेब पर हीरे जड़े होते हैं। बस और कुछ नहीं! न आप इसे घर पर धो सकते हैं न Diamond की वजह से धोबी को दे सकते हैं तो फिर फायदा क्या है? इसकी कीमत है $1.3 मिलियन। यानी लगभग 9 करोड़ रुपए|


इन जींस को पहनने के लिए या तो बनिये अरबपति या नीलाम कीजिये खुद को...