Advertisement :
58 साल के अपने फिल्मी करियर में दी 107 सुपरहिट फिल्में, लेकिन नहीं मिला बेस्ट एक्टर का अवार्ड...

Advertisement :
Bollywood actor Dharmendra Latest News
हेमा मालिनी की आज शादी की 38वीं सालगिरह है। उन्होंने 2 मई, 1980 को शादी की थी। आपको बता दें कि धर्मेंद्र के 58 साल के अपने फिल्मी करियर में 107 सुपरहिट फिल्में दी है। लेकिन अवॉर्ड उन्हें सिर्फ दो ही मिले है। फिल्मफेयर ने उन्हें उनके करियर के शुरुआती दौर में बेस्ट टैलेंट का अवॉर्ड दिया था और इसके बाद उन्हें लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया। बता दें कि वे 6 बार फिल्मफेयर अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किए गए, लेकिन उन्हें एक बार भी अवॉर्ड नहीं मिला। अवॉर्ड लेने के लिए शातिर होना पड़ता है...
फिल्म इंडस्ट्री में अवॉर्ड लेने के लिए बनना पड़ता है शातिर
धर्मेंद्र ने कुछ साल पहले दिए एक इंटरव्यू (Interview) में बताया था कि फिल्म इंडस्ट्री में अवॉर्ड लेने के लिए आपको शातिर होना पड़ता है। कई हिट फिल्में देने के बावजूद उन्हें कभी बेस्ट एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड नहीं मिल पाया। उन्हें फिल्मफेयर स्टार टैलेंट अवॉर्ड मिला था। इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया था, मैं अवॉर्ड लेने गया था क्योंकि मुझे कहा गया था कि दिलीप कुमार मुझे अवॉर्ड (Award) देंगे। मैं दिलीप साहब के लिए वहां गया था। मुझे फिल्मफेयर से कोई मतलब नहीं था। उन्होंने कहा था, इस इंडस्ट्री में आपको अवॉर्ड लेना आना चाहिए। मुझमें वो शातिरपन और खूबी नहीं थी। हाल ही में उन्हें फाल्के रत्न पुरस्कार दिया गया है।
आज स्टार्स के लिए पैसा ही सबकुछ है
धर्मेंद्र ने इंटरव्यू में कहा, 'हमारे दौर की इंडस्ट्री का माहौल कुछ और ही था। कलाकार (Artist) पूरी शिद्दत से काम करते थे। लेकिन आज का कलाकार सिर्फ पैसों के लिए काम कर रहा है। आज stars के लिए पैसा ही सबकुछ है, लेकिन उनके दौर में ऐसा नहीं होता था'।
Advertisement :
फिल्म ब्लैकमेल में राखी और धर्मेंद्र
धर्मेंद्र ने अपने करियर में तकरीबन 300 फिल्मों में काम किया। धर्मेंद्र ने 1960 में आई फिल्म 'दिल भी तेरा हम भी तेरे' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके अलावा उन्होंने 'अनपढ़' (1962), 'बंदिनी' (1963), 'पूजा के फूल' (1964), 'काजल' (1965) फिल्मों में काम किया, लेकिन उन्हें सफलता 1966 में आई फिल्म 'फूल और पत्थर' से मिली। इसके बाद उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। उन्होंने 'जीवन-मृत्यु' (1970), 'सीता और गीता' (1972), 'यादों की बारात' (1973), 'शोले' (1975), 'चरस' (1976), 'धरमवीर' (1977) सहित अन्य फिल्मों में काम किया है।
धर्मेंद्र-हेमा मालिनी
धर्मेंद्र- हेमा की पहली मुलाकात ख्वाजा अहमद अब्बास की फिल्म 'आसमान महल' के प्रीमियर के दौरान 1965 में हुई थी। तब तक धर्मेंद्र फिल्म इंडस्ट्री में सुपर स्टार के तौर पर स्थापित हो चुके थे और हेमा एक ही फिल्म (सपनो के सौदागर 1968) में अभिनय कर पाई थीं, जो फ्लॉप रही थी। लेकिन धीरे-धीरे दोनों एक दूसरे के प्रति आकर्षित होने लगे। हालांकि उनकी नजदिकियां फिल्म 'शोले' (1975) की शूटिंग के दौरान बढ़ी और 1980 में दोनों ने शादी कर ली। बता दें कि ये वो वक्त था जब धर्मेंद्र की शादी हो चुकी थी। उन्होंने 1954 में प्रकाश कौर से शादी की थी।
58 साल के अपने फिल्मी करियर में दी 107 सुपरहिट फिल्में, लेकिन नहीं मिला बेस्ट एक्टर का अवार्ड...




