x

अगर शराब पीने के बाद आपको होता है यह सब, तो हो सकती है अल्कोहल पीने से एलर्जी

By pooja / About :-8 years ago

If all this happens after drinking alcohol, then you have allergic reactions to alcohol

जरूरी नहीं है कि आपको धूल-मिट्टी, किसी विशेष सब्जी या फल या गेहूं से बने उत्पादों से ही एलर्जी हो। अल्कोहल की एलर्जी इससे कहीं ज्यादा खतरनाक होती है। पार्टी में किसी के भी कहने पर तुरंत शराब पीने के लिए तैयार हो जाते हैं। जबकि आपको पहले से पता होता है कि अगर शराब पीने के बाद आप इसे बर्दाश्त नहीं कर पाए तो आपको कई तरह की परेशानियां हो सकती है|

नाक से पानी बहना :

शराब पीने के बाद नाक से पानी गिरना इस बात का संकेत है कि अल्कोहल आपको सूट नहीं करता है। अल्कोहल के कारण नाक के साइनस कैविटी में सूजन आ जाती है जिसके कारण नाक में खून का जमाव हो जाता है। मादक पेय पदार्थों में अधिक मात्रा में हिस्टामिन पाया जाता है और यह उसी के कारण होता है|

चेहरे का लाल पड़ना :

चेहरे का लाल होना भी इस बात का संकेत है कि अल्कोहल आपको सूट नहीं करता है। अल्कोहल में मौजूद एसिटेल्डिहाइड को आपका शरीर पूरी तरह से तोड़ने में सक्षम नहीं होता है।इसकी वजह से आपका चेहरा लाल पड़ जाता है और धीरे-धीरे पूरे शरीर पर भी फैलने लगता है। इससे आपका ब्लड प्रेशर बढ़ने की संभावना ज्यादा होती है।

लगातार उल्टी होना :

रात को पी लेने  के बाद यदि आप उल्टी करने के लिए तुरंत बाथरूम भागते हैं तो इस बात की ज्यादा संभावना है कि अल्कोहल को आप सहन नहीं कर पा रहे हैं। कभी-कभी ज्यादा शराब पीने की वजह से भी हमारे शरीर की क्रिया खराब हो जाती है जिससे कि उल्टी होने लगती है।

हृदय

अगर आपको अल्कोहल से एलर्जी है तो इसे पीने के बाद आपके हृदय की गति भी बढ़ सकती है| कभी यह स्वास्थ्य के लिए गंभीर कारण बन सकता है|

अगर शराब पीने के बाद आपको होता है यह सब, तो हो सकती है अल्कोहल पीने से एलर्जी