Advertisement :
विराट कोहली का जीवन परिचय | All About Biography of Virat Kohli in Hindi

Advertisement :
विराट कोहली का जीवन परिचय | All About Success Story of Virat Kohli in Hindi
विराट कोहली का जन्म 5 नवम्बर 1988 को दिल्ली में एक पंजाबी परिवार में हुआ था। विराट कोहली के पिता प्रेम कोहली एक अपराधिक वकील और माँ सरोज कोहली एक गृहिणी है l विराट कोहली के एक बड़ा भाई विकाश और एक बड़ी बहन भावना भी है l विराट कोहली के परिवार(family) के अनुसार जब विराट तीन वर्ष के थे तब उन्होंने बल्ला अपने हाथ में लिया था, और अपने पिता को बोलिंग(Bowling) करने के लिए कहा था।
विराट कोहली का परिवार
पूरा नाम - विराट प्रेम कोहली
जन्म - 5 नवम्बर 1988
जन्मस्थान - दिल्ली
पिता - प्रेम कोहली
माता - सरोज कोहली
पत्नी - अनुष्का शर्मा
विराट कोहली की शिक्षा विशाल भारती पब्लिक स्कूल से हुई थी। 1998 में, पश्चिमी दिल्ली में क्रिकेट अकादमी बनी और कोहली 9 वर्ष की उम्र में ही उसमे अपना दाखिला कराया । कोहली के पिता ने उसी वक़्त विराट को अकादमी (academy) में दाखिला कराया जब विराट के पड़ोसियों ने उनके पिताजी से बोला की “विराट को गली क्रिकेट में वक़्त ख़राब नही करना चाहिये बल्कि उसे किसी अकादमी में पेशेवर रूप से क्रिकेट सीखना चाहिये।”
via : ytimg.com
राजीवकुमार शर्मा के हाथो विराट ने अभ्यास किया और सुमित डोगरा अकादमी(academy) में मैच भी खेला। 9 वी कक्षा में उन्हें सेवियर कान्वेंट में डाला गया ताकि उन्हें क्रिकेट के अभ्यास में सहायता मिल सके। खेलो के साथ ही कोहली पढाई (Study) में भी अच्छे थे, उनके शिक्षक उन्हें, “एक होनहार और बुद्धिमान बच्चा कहते है।”
via : newstracklive.com
Advertisement :
18 दिसम्बर 2006 में ब्रेन स्ट्रोक के कारण से बहुत दिनों तक विश्राम करने के बाद उनके पिता की मौत हो गयी। विराट कोहली अपने शुरुआती जिंदगी को याद करते हुए कोहली एक इंटरव्यू में बताते है की, “मैंने अपने जीवन में बहुत कुछ देखा। मैंने युवा समय में ही अपने पिता को खो दिया, जिससे पारिवारिक(Family safe) व्यापार भी डगमगा गया था, इस कारण से मुझे किराये के कमरे में भी रहना पड़ा l यह वक़्त मेरा और मेरे परिवार(family) के लिए बहुत कठिन था l आज भी उस वक़्त को याद करते हुए मेरी आँखे नम हो जाती है l
via : ibnlive.in
कोहली के अनुसार, बचपन से ही क्रिकेट अभ्यास(Practice) में उनके पिता ने उनकी मदद की थी। “मेरे पिता(father) ही मेरे लिए सबसे बड़ा सहारा थे।” वही थे जो रोज़ मेरे साथ अभ्यास करते थे।
विराट कोहली एक अंतर्राष्ट्रीय भारतीय(indian) क्रिकेटर है। वे दाये-हाथ के बल्लेबाज है और कभी-कभी दाये-हाथ से बोलिंग(Bowling) भी कर लेते है। वे अभी टेस्ट क्रिकेट की भारतीय टीम के कप्तान और वन-डे क्रिकेट टीम के कप्तान है। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में वे रॉयल चैलेंजर बंगलौर(RCB) के कप्तान है।
via : jagranimages.com
उन्होंने घरेलु क्रिकेट में विविध-उम्र की टीम में दिल्ली का प्रतिनिधित्व भी किया है। वे अंडर-19 टीम में भारत के कप्तान थे जिसने 2008 में मलेशिया के अंडर-19 विश्वकप में इतिहास रचा था। इसके कुछ महीनो बाद ही उन्होंने श्रीलंका के विरुद्ध(Against) अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर की शुरुवात की थी। शुरू-शुरू में उन्हें टीम में आरक्षित खिलाडी के रूप में रखा जाता था, लेकिन जल्द ही वन-डे(ODI) क्रिकेट में मध्यक्रम में उन्होंने अपने आप को साबित किया।
via : blogspot.com
कोहली ने 2011 में वेस्ट इंडीज़ के खिलाफ किंग्स्टन में अपना पहला टेस्ट मैच खेला। 2013 से ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका में अपने शतको के कारण उन्हें “वन-डे स्पेशलिस्ट” के नाम से जाना जाता है।
via : patrika.com/
Advertisement :
इसी साल वे ICC की वन-डे रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर भी पहुंचे। उस समय अपने करियर में वे पहली कार वन-डे(ODI) बैट्समैन की लिस्ट में पहले स्थान पर पहुंचे थे। बाद में उन्हें 20-20 प्रारूप में भी सफलता मिली, वे ICC की सर्वश्रेष्ट 20-20 बैट्समैन की सुची में भी शीर्ष पर रहे। कोहली को 2017 में भारतीय वन-डे टीम के कप्तान के रूप में चुना गया l
via : amazonaws.com
धोनी के 2014 में टेस्ट से सन्यास लेने के बाद से ही कोहली को टेस्ट टीम की कप्तानी सौपी गयी। कोहली ने अपने नाम कई रिकार्ड्स किये जिसमे सबसे तेज़ वन-डे शतक, वन-डे क्रिकेट में सबसे तेज़ 5000 रन और सबसे तेज़ 10 वन-डे शतक बनाना भी शामिल है। वे विश्व में अकेले ऐसे बल्लेबाज़ है जिन्होंने लगातार 4 सालो तक वनडे क्रिकेट में 1000 या उस से भी ज्यादा रन बनाये है। 2015 में, वे 20-20 में 1000 रन बनाने वाले दुनिया के सबसे तेज़ बल्लेबाज़ बन गये।
via : dnaindia.com
कोहली को कई पुरस्कारों से भी नवाजा गया। जैसे की 2012 में इंटरनेशनल क्रिकेट काउन्सिल(ICC) ODI प्लेयर ऑफ़ द इयर और BCCI द्वारा 2011-12 का सर्वश्रेष्ट अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर।
via : wisdenindia.com
2013 में, अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अपने अतुल्य योगदान के लिए उन्हें अर्जुन पुरस्कार दिया गया। स्पोर्ट प्रो, एक UK मैगज़ीन, ने कोहली को 2014 में दुनिया का दूसरा सबसे ज्यादा मार्केटेबल व्यक्ति(person) बताया। कोहली ISL की टीम FC गोवा और IPTL फ्रेंचाईसी UAE रॉयल्स के सह-मालिक भी है।
विराट कोहली का जीवन परिचय | All About Biography of Virat Kohli in Hindi




