सपना चौधरी की जीवनी | Sapna Chaudhary Biography In Hindi

सपना चौधरी की जीवनी | Sapna Chaudhary Biography In Hindi

In : Meri kalam se By storytimes About :-6 years ago
+

डांसर सपना चौधरी का जीवन परिचय  | Dancer Sapna Chaudhary Biography In Hindi 

सपना चौधरी एक प्रसिद्ध डांसर और गायिका एवं अभिनेत्री है। यह उत्तर भारत के सभी राज्यों में लोकप्रिय है । इन्होंने अपने डांनस और गायकी से भी सभी का दिल जीत लिया है। सपना चौधरी यूट्यूब पर भी काफी मशहूर है। इनके यूट्यूब चैनल पर करोडो में व्यूज है। यह बिग बॉस के सीजन 11 की प्रतिभागी भी रह चुकी है। 

Sapna Chaudhary  Biography

via

  • नाम                -    सपना चौधरी
  • जन्म तारीख     -   25 सितम्बर 1990
  • जन्म स्थान      -   रोहतक, हरियाणा
  • राशि                -    तुला
  • ऊँचाई               -   5 फीट 7 इंच
  • वज़न                -   55 किलो ग्राम
  • वैवाहिक स्थिति  -   अविवाहित
  •  व्यवसाय          -    नृत्य, संगीत और 
  • पसंदीदा अभिनेता - दिलजीत दोसांझ
  • पसंदीदा अभिनेत्री  - दीपिका पादुकोण
  • पसंदीदा गायक  -   नेहा कक्कर, सुनन्दा शर्मा, कौर बी, मिस पूजा, प्रीत हरपाल और जस्सी गिल    
  • पसंदीदा खिलाडी -   गीता फोगाट, बबिता कुमारी, योगेश्वर दत्त  
  • मशहूर गाना      -    बहु जमींदार की, गोरा गोरा  

सपना चौधरी का प्रारंभिक जीवन - Sapna Chaudhary Life style

Sapna Chaudhary  Biography

via

सपना चौधरी का जन्म 25 सितम्बर 1990 में हरियाणा राज्य के रोहतक में हुआ था। सपना जब 18 साल की थी तब इनके पिता की मृत्यु हो गई थी। और इनके परिवार की जिम्मेदारी इनके कन्धे पर आ गई थी। उसके बाद इन्होंने छोटी सी उम्र में ही नृत्य करना शुरू कर दिया था। और पैसे कमाने  लगी थी । सपना चौधरी ने रोहतक के महाविध्यालय से कला वर्ग में ग्रेजुएट तक की शिक्षा प्राप्त की है। इनको नृत्य करता देख कई लोगो ने इन्हें बुरा - भला भी कहा लेकिन यह तब भी नहीं रूकी और आज अपने नृत्य और गायकी के जरिय यह पैसे और शोहरत कमा रही है। 

सपना चौधरी का क​रियर  | Sapna Chaudhary's Career 

Sapna Chaudhary  Biography

vai

सपना छोटी सी उम्र से ही नृत्य करती आई है। शुरूआती दौर में यह दिल्ली और हरियाणा की कई पार्टियों में नृत्य किया करती थी। सपना चौधरी ने अपने नृत्य की शुरूआत हरियाणा के स्थानीय आर्केस्ट्रा टीम के साथ की थी। वह सलवार - कमीज और दुपट्टा  पहन कर ही नृत्य का प्रदर्शन किया करती है। जब इन्होने अपना पहला गाना सॉलिड बॉडी गाया उससे यह सुपरस्टार बन गई। और यह गाना लोगो के बीच में चर्चा का विषय बना गया था। इस गाने को यूट्यूब पर भी लोगो के द्वारा करोडो बार देखा गया। अब इनका एक यूट्यूब चैनल भी है। जिसके करोडो में व्यूज है। यह आज पूरे देश में हरियाणवी गायिका के रूप में जानी जाती है। यह अब तक लगभग 20 से भी अधिक मशहूर गाने गा चूकि है। 

सपना चौधरी के अब तक के सबसे हिट गाने  | Sapna Chaudhary Hit songs

Sapna Chaudhary  Biography

via

सपना चौधरी का पहला गाना सॉलिड बॉडी काफी हिट हुआ था इसके बाद उन्होंने एक के बाद एक हिट गाने गाये है। जैसे बहु जमीदार की ,इगलिश मिडियम, और हाल की का ‘खरबुजो खिला दे बीकानेर‘‘ इन्हीं हरियाणवी गानों ने सपना चौधरी को एक पहचान दिलाई है। सपना चौधरी स्टेज शो भी करती है। जब वो स्टेज शो करती है तो हर उम्र के लोग देखने आते है उनके शो में लाखों की सख्यां में लोग आते है। ,मीडिया की एक रिपोर्ट  के अनुसार पता चला है कि सपना चौधरी की टीम में लगभग 70 लोग काम करते है। क्योकि जब वह शो करती है तो लाखो की संख्या में लोग रहते है और इसी भीड को संभालने  के लिए इतने लोग की आवश्यकता होती ही है। आज सपना चौधरी भारत की पहली डांसर है जिनके वीडियो यूट्यूब पर सबसे ज्यादा बार देखे गये है। ‘मरी कच्ची उम्र पिया लागे है डर‘  प्रसिद्ध  हैं, जिन्हें मात्र 20 दिनों में 15 लाख से अधिक लोग देख चुके है।

सपना चौधरी से जुड़े विवाद | Sapna Chaudhary Viral News

Sapna Chaudhary  Biography

via

सपना के डांस को देखकर लोग अक्सर बेकाबू हो जाते है। कई बार तो बेकाबू फैन्स ने उनके साथ अश्लील हरकतों की खबरे  तो आए दिन आती ही रहती है। सपना को कही भी शो करने के लिए पहले पुलिस की मदद लेनी पडती है। 
कुछ साल पहले सपना ने एक गाने पर परफॉर्म किया था। जिससे दलित समाज को इस गाने से ठेस पहुची थी। जिसके बाद उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई थी। उन पर कई आरोप लगाए गये थे। इस घटना के बाद सपना ने कहा की ‘‘यह गाना मेरा नहीं है मैने तो इस गाने पर केवल परफॉर्म किया है इसे गाया तो पहले ही गया था। ‘‘ इस गाने पर परफॉम करने के लिए सतपाल तंवर नामक एक व्यक्ति ने वो प्राथमिकी दर्ज करवाई थी।


सपना इस घटना से बेहद आहत हो गई थी। जिससे बाद उन्होने जहर खाकर आत्महत्या करने की भी कोशिश की थी। मगर फैन्स और चाहने वालों की दुआ ने सपना चौधरी को बचा ही लिया। इसके बाद उनकी मॉ ने हरियाणा के मुख्यमंत्री से भी इस विवाद को खतम करने के लिए मदद मागी थी। और हरियाणा के गायको ने भी सपना चौधरी का साथ दिया था। 

सपना चौधरी की अब तक की फिल्में | Sapna Chaudhary films video songs 

  •     2017 एक तू एक मै 
  •      2017 जर्नी ऑफ भांगओवर
  •     2018 वीरे की वेडिंग
  •     2018 नानू की जानू

सपना चौधरी की जीवनी | Sapna Chaudhary Biography In Hindi